नैनीताल, जनवरी 6 -- नैनीताल। होटल मनु महारानी के पूर्व मैनेजर 66 वर्षीय पवन उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। सुबह जब परिजनों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अधिवक्ता राजेंद्र परगाई, अवतार सिंह, पंकज बरगली, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, सभासद मुकेश जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.