फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से जयपुर में कमरा बुक करने के नाम पर सवा लाख रुपये ठग लिए। फरीदाबाद एनआईटी पांच के पंकज अरोड़ा ने बताया कि 27 नवंबर को उन्होंने जयपुर जाने के लिए एक वेबसाइट के जरिए एक कमरा बुक करने के लिए फोन किया था। कमरा तो बुक नहीं किया उनके क्रेडिट कार्ड से सवा लाख ठग लिए। वहीं, बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी निवासी संजय शर्मा का कहना है कि 25 नवंबर को उसने अपना कूलर बेचने के लिए ओएलएक्स पर एक मैसेज डाला था। उसके बाद एक मोबाइल से उसके पास फोन आया और उसने जानकारी हासिल करने के बाद उसका फोन हैक कर दो बार में 10 हजार उसके खाते से निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...