बिजनौर, मई 15 -- मुरादाबाद मार्ग पर एक होटल पर खाना खाते समय दो पक्षो की कहासुनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 12 नामजद समेत 30 अज्ञात के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। मंगलवार देर रात मुरादाबाद मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने एक होटल पर खाना खाते समय दो पक्षो के बीच संघर्ष हो गया। बुलावे पर दोनों पक्षो के अनेक लोग इकट्ठा हो गए। संघर्ष के दौरान लाठी डंडे व पत्थर चलने से काफी देर सड़क पर अफरातफरी मची रही। इंस्पेक्टर की सूचना पर सर्किल के थानों की पुलिस व सीओ भरत सोनकर भी घटनास्थल पहुंचे। भारी निरीक्षक जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ता देखकर सर्किल की पुलिस को बुला कर स्थिति को संभाला। सीओ भरत सोनकर ने भी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.