वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। रथयात्रा स्थित थियोसिफिकल सोसायटी परिसर में होटल निर्माण को रोकने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार से मिला। सीपीआई (एम) के राष्ट्रीय पोलित ब्यूरो सदस्य डॉ. हीरालाल ने आयुक्त कार्यालय परिसर में मौजूद डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह क्षेत्र लड़कियों के कॉलेज, स्कूल और छात्रावास के पास है, इसलिए वहां होटल बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र सेनानी कुंवर सुरेश ने बताया कि होटल में बार, पब जैसी गतिविधियां होती हैं, जिससे छात्राओं और छोटे बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अधिवक्ता डॉ. शम्मी कुमार ने कहा कि जमानियां विधायक ओमप्रकाश ने यह मामला सदन में पहले ही उठाया है, इसलिए इसे त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाए। डीएम ने ...