बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। बारादरी में सेटेलाइट के पास श्रीजी होटल के पास बुधवार को युवक की लाश मिली। भुता के रहने वाले विनय ने वहां से गुजरते समय शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक स्मैक का नशा करता था और भीख मांगता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...