बाराबंकी, फरवरी 16 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र में जठौती राजपुतान गांव के चौराहा पर स्थित होटल के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोमवार की सुबह मिला शव: जेठौती राजपुतान गांव के चौराहा पर स्थित होटल पर जब ग्रामीण सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पहुंचे तो पास पड़े युवक का शव देख कर हतप्रभ रह गए। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जुट गई। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नहीं हुई मृतक की पहचान: मृतक युवक की आयु करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिजस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ से मृतक की पहचान की कोशिश की लेकिन सभी ने इनकार कर दिया। इससे पुल...