कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जीआरपी चौक स्थित एक होटल में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब होटल के रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि होटल मालिक और स्टाफ ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आग बुझाने के उपाय किए, जिससे किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने होटल प्रबंधन की समझदारी की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.