श्रावस्ती, अक्टूबर 21 -- यूपी के श्रावस्ती जिले में एक होटल के कमरे में महिला का शव मिला। महिला के साथी उसे उठाने कमरे में पहुंचे तो देखा महिला मृत पड़ी हैं। बौद्ध स्थली का भ्रमण करने आई विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला पर्यटक को होटल के उसके कमरे में मृत पाया गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका से 46 सदस्यीय पर्यटक दल रविवार को श्रावस्ती स्थित बौद्धस्थली के भ्रमण पर आया था। तीन दिन के भ्रमण के बाद आज पर्यटकों को वापस लौटाना था। दल में शामिल श्रीलंका निवासी महिला पर्यटक कोडागोड़ा (71) पत्नी सुनील शांति डिसिल्वा श्रावस्ती स्थित लोटस सूत्रा होटल में ठहरी हुई थी। आज मंगलवार को महिला के साथी महिला को सुबह जगाने लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.