गिरडीह, फरवरी 22 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमसिया स्थित जैनु लाइन होटल में शनिवार को संचालक एवं ग्राहकों के बीच बिल को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले एवं तोड़फोड़ शुरू हो गयी। जानकारी देते हुए होटल संचालक फलजीत साव ने बताया कि मरकच्चो के बंधनियां निवासी चार लोग बोलेरो से आए और मीट बनाने के लिए दिए। खाना खाने के बाद 1200 बिल हुआ परंतु वेलोग एक हजार देने लगे जब 200 और मांगा गया तो गाली गलौज करने लगे। जब उसे गाली देने से मना किया तो होटल में रखा चावल एवं अन्य सामान फेंकने लगे जिसके बाद ईंट-पत्थर से सभी को मारने लगे। जिसमें हमारे दोनों बेटा लक्ष्मी साव, कृष्णा साव एवं मैं खुद घायल हो गये। वहीं दूसरी ओर मरकच्चो के बंधनियां निवासी मूरत यादव ने बताया कि हमलोग जरीडीह लड़का पक्ष को पैसा देने के लिए गए थे। वहां से लौटने ...