प्रयागराज, फरवरी 1 -- दारागंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। होटल संचालक ने दारागंज थाने में अज्ञात शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि पूर्व में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद गैंग अब तक सक्रिय है। दारागंज के मोरी निवासी अर्पित दुबे का आरोप है कि उनके न्यू होटल गंगा निवास के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं समेत ग्राहकों से फर्जी बुकिंग की जा रही है। होटल पर ग्राहकों के आने के बाद मामले की जानकारी हुई। इन ग्राहकों से बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन रुपये भी ऐंठे गए। इससे न सिर्फ लोगों से ठगी हो रही है बल्कि होटल का नाम भी खराब हो रहा है। दारागंज पुलिस वेबसाइट के यूआरएल के माध्यम से शातिरों की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...