शामली, जनवरी 5 -- नगर में होटल संचालक अनिल कुमार सैनी के साथ तीन दिन पहले हुई लूट और हमले की घटना ने इलाके को हिला दिया है। दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पीड़ित से 6 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया था। पुलिस की सक्रियता से इस मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू मिला है। पुलिस ने आरोपी अक्षित निवासी ताजपुर सिंभालका, शामली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वह घायल अवस्था में पकड़ा गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि फरार बदमाश को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा होगा। पीड़ित होटल संचालक का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.