छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव का रहने वाले कल्लू सिंह ने मंगलवार को पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह और टीम में शामिल अन्य पुलिस पदाधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे थे। उसी के दबाव में कल्लू सिंह ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अनुसंधान के मुताबिक जख्मी पंकज कुमार पाण्डेय व अभियुक्त सोनू सिंह और कालू के बीच पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी बकझक हुई। घटना में घायल पंकज व अभिषेक को इलाज ...