आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाईवे (एनएच-33) स्थित चांडिल गोल चक्कर से लेकर पारडीह काली मंदिर तक सभी होटलों और ढाबों में अड्डेबाजी और शराब पीने के खिलाफ पुलिस बलों ने शनिवार की शाम को छापेमारी की। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने होटल और ढाबा संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने और संदिग्ध व्यक्ति होने पर इसकी सूचना देने का निर्देश दिया। पुलिस के होटलों में दबिश और छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद युवकों की टोली वापस लौट गई। थाना प्रभारी ने कहा कि नव वर्ष के आगमन को देखते हुए होटलों और ढाबों में छापेमारी लगातार जारी रहेगी। बता दें कि बीते 20 नवंबर को आसनबनी स्थित होटल टाटा हाईवे में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की ओर से होटलों और ढाबों में लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि होटल...