दुमका, जून 14 -- दुमका। दुमका शहर के होटल से बरामद आधे से अधिक युवतियों एवं होटल संचालक व अन्य युवकों को नगर थाना की पुलिस ने 22 घंटे के बाद शुक्रवार की शाम में पीआर बांड पर छोड़ दिया है। नगर थाना प्रभारी एनके प्रसाद ने बताया कि इस मामले में मजिस्ट्रेट की ओर से शुक्रवार की शाम तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। इस वजह से सभी को पीआर बांड पर छोड़ना पड़ा। बता दें कि गुरुवार की रात में सिविल एसडीओ के नेतृत्व में दुमका शहर के दो होटलों में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान छह युवतियों एवं तीन युवकों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से एक होटल के संचालक भी शामिल थे। इस छापेमारी में सिविल एसडीओ कौशल कुमार के अलावे एसडीपीओ सदर विजय कुमार महतो,सीओ सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। होटलों से बरामद सभी युवतियों व युवकों को नगर थाना की पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.