देहरादून, दिसम्बर 27 -- नए साल के स्वागत और जश्न के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दून पुलिस पूरी तरह तैयार है। शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एसएसपी अजय सिंह ने जिले के होटल संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जश्न के नाम पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, म्यूजिक की समय सीमा तय एसएसपी ने सभी को अपने-अपने संस्थानों में आयोजन से पूर्व फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। कहा कि अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हर समय क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी कैमरों को चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.