लोहरदगा, सितम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, लोहरदगा डा मोईन अख्तर के नेतृत्व में सोमवार को शहरी क्षेत्र अंतर्गत पावरगंज चौक के आस-पास अवस्थित मिष्ठान भण्डारों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानों में गंदगी और खाद्य पदार्थों में मिलावट पायी गई। सागर स्वीट्स के कारखाना में साफ-सफाई में अनियमितता पाई गई। जिसे सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया। गुणवता की जांच करने के लिए पेड़ा, मिल्क केक का नमूना संग्रहण किया गया। हल्दी में अखाद्य रंगों की मिलावट की पुष्टि होने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। मेसर्स शिव शक्ति स्वीटस में हल्दी में अखाद्य रंग की पुष्टि हुई। पांच किलो मिलावटी हल्दी को नष्ट किया गया। अन्य मिष्ठान भण्डार वर्मा स्वीटस, न्यू बंगाल स्वीटस से राजभोग, लडडू, कलांकद, पेड़ा आदि का नमूना संग्रहण कर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.