हरिद्वार, जनवरी 8 -- आगामी कुंभ मेले को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने ईट राइट इंडिया अभियान के तहत होटल संचालकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की। गुरुवार को शहर के एक होटल में करीब 30 होटल और खाद्य कारोबारियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। इसका आयोजन खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान यूज्ड कुकिंग ऑयल के सुरक्षित निस्तारण और हाइजीन रेटिंग से रूबरू कराया गया। डिप्टी कमिश्नर और नोडल अधिकारी जीसी कंडवाल ने पीपीटी से कारोबारियों को तेल संग्रहण प्रक्रिया और सुरक्षा नियम बताए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद, वरिष्ठ अधिकारी दिलीप जैन और कैलाश टम्टा ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और हाइजीन रेटिंग के नियम समझाए। होटल संचालकों से आग्रह किया गया कि जले हुए तेल को खाद्य श्रृंखला से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.