सिमडेगा, जनवरी 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नव वर्ष के स्वागत की तैयारी में सिमडेगा शहर डूबा हुआ नजर आया। नव वर्ष के स्वागत के लिए बुधवार की शाम लोगों को तैयारी करते हुए देखा गया। इधर शहर के होटलों में भी नव वर्ष के जश्न की तैयारी की गई है। हेलनपुर स्थित मोर माटी होटल में कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां बुधवार की रात में कॉमिडी शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कॉमिडियन ऋषभ गौतम ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को हसने पर मजबूर कर दिया। वहीं सौरभ सिन्हा, कुणाल और दीपक ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। होटल में लजीज व्यंजन, संगीत और कॉमिडी के बीच लोगों ने नव वर्ष का स्वागत किया। इसी तरह थाना टोली स्थित होटल आशा में भी नव वर्ष के जश्न के लिए डीजे फ्लोर लगाया गया था। लोगों ने डीजे फ्लोर पर जमकर ठुमके लगाए और नव वर्ष का जश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.