नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत मंडपम में होने वाले इंडिया-एआई समिट के चलते राजधानी में होटलों की मांग बढ़ गई है। इस समिट में करीब 100 देशों के दिग्गज जुटेंगे। होटलों के कमरों की तेजी से बढ़ी मांग के चलते इनके किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। कई फाइव स्टार होटलों में एक कमरे का चार दिन का किराया 20 से 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है। दरअसल, वैश्विक स्तर पर हो रहे इस एआई समिट में गूगल, चैट जीपीटी समेत तमाम तकनीकी कंपनियों के सीईओ और बड़े अधिकारी शामिल होंगे। समिट के करीब आने से राजधानी के होटलों में कमरों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में होटल संचालकों ने कमरों का किराया तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया है। सामान्य कमरों की अपेक्षा लग्जरी सुइट्स के किराए में बढ़ोतरी ज्यादा की गई है। ताज होटल में एक कमरे का किराया प्रतिदिन 5.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.