बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने हाईवे के किनारे संचालित होटलों व ढाबों का औचक निरीक्षण किया। अभिहित अधिकारी चितरंजन की अगुवाई में बड़ेवन से पटेल चौक के पास संचालित होटलों व ढाबों की व्यवस्था को जांचा। खाद्य सुरक्षा से होटल व ढाबों के संचालकों में हडंकप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान हाईवे के कई ढाबों में मानक के अनुरूप साफ-सफाई, किचन की साफ-सफाई, डस्टबिन और कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिला। संचालको को नोटिस जारी तीन दिनों में कमियों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। टीम के जांच में कई ढाबों का पंजीकरण नहीं मिला। इस दौरान संचालकों को नोटिस जारी कर किया गया है। अभिहित अधिकारी चितरंजन ने बताया निरीक्षण के दौरान कई ढाबा संचालकों ने पंजीकरण नहीं कराया गया था। नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर स्...