नई दिल्ली, फरवरी 20 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया देश के अंदर सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ये देश का नंबर-1 स्कूटर भी है। वहीं, होंडा SP 125 कंपनी की पॉपुलर मोटरसाइकिल में से एक है। ये रिफाइनमेंट, फ्यूल एफिशिएंसी और होंडा की ट्रेडमार्क बिल्ड क्वालिटी का मिक्सचर है। यह बाइक सिर्फ दो वैरिएंट में मिलती है जो मुख्य रूप से ब्रेकिंग हार्डवेयर और इंस्ट्रूमेंटेशन में अलग हैं। यहां हम इसके हर वैरिएंट के अंतर और कीमतें बता रहे हैं।होंडा SP 125 STD वैरिएंट की डिटेल होंडा SP 125 के बेस वैरिएंट में दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) है। इसमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी, एवरेज फ्यूल इकॉनमी,...