नई दिल्ली, फरवरी 6 -- सेडान लवर्स के लिए यह साल काफी एक्साइटिंग रहने वाला है। इस साल कई मौजूदा सेडान्स का फेसलिफ्ट आने वाला है। इनमें हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी का फेसलिफ्ट भी शामिल है। यहां हम आपको इन अपकमिंग सेडान्स के फेसलिफ्ट के बारे मे बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन सेडान्स के फेसलिफ्ट में हमें क्या नया देखने को मिल सकता है।हुंडई वरना फेसलिफ्ट हुंडई की इस शानदार सेडान का फेसलिफ्ट इस साल आने वाला है। कार का मौजूदा जेनरेशन साल 2023 में लॉन्च हुआ था। कार का लुक कुछ ग्राहकों को काफी पसंद आया और कुछ को यह खास अपील नहीं कर पाया। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कार दिखने में अच्छी नहीं है। यह इस सेगमेंट की बेस्ट लुकिंग सेडान्स में से एक है। फेसलिफ्ट की बात करें, तो यह लेटेस्ट जेनरेशन सोनाटा से इंस्पायर्ड हो सकता है, जो ...