नई दिल्ली, जनवरी 21 -- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी CBR650R और CB1000 हॉर्नेट SP मोटरसाइकिल के लिए रिकॉल जारी किया है। यह रिकॉल कैंपेन होंडा के कस्टमर-फर्स्ट अप्रोच के तहत एहतियाती उपाय के तौर पर किया जा रहा है। इस रिकॉल को टर्न इंडिकेटर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट और इंजन ऑयल ज्यादा खपत शामिल है। दोनों मामलों में कंपनी रिपेयर या पार्ट्स रिप्लेसमेंट पूरी तरह से फ्री में करेगी। यहां तक ​​कि जिन यूजर्स की बाइक अब वारंटी के तहत नहीं हैं, वे भी यह फिक्स फ्री में करवा सकते हैं। यूजर्स यह जानने के लिए मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक कर सकते हैं कि उनकी बाइक रिकॉल के तहत आती है या नहीं। दूसरा ऑप्शन यह है कि होंडा की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिकॉल पेज पर जाएं और यूनिक व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) डालकर स्टेटस चेक करें। इस रिकॉल के तहत आ...