बगहा, फरवरी 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट में की गई घोषणा के बाद युवाओं में उत्साह देखने को बन रहा है। अर्थशास्त्रियों का भी कहना है कि युवाओं और महिलाओं पर यह बजट केंद्रित है। इसमें उन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इस बार छात्राओं के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण जिले में छात्राओं को हो रही परेशानी से अब राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए सौ-डेढ़ सौ किमी से जिला मुख्यालय पहुंचने वाली छात्राओं को बजट से बड़ा फायदा हुआ है। गंडक पार के चार प्रखंड समेत, वाल्मीकिनगर, गौनाहा, रामनगर आदि जगहों से छात्राएं बेतिया जिला मुख्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचती हैं। आने-जाने या निजी हॉस्टल में रहने में उन्हें परेशानी होती थी। अब यह परेशानी खत्म हो जाएगी। वर्षा रानी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.