आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जजी मैदान के पास स्थित राजकीय आंबेडकर छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा युवक सोमवार की शाम को अपने कमरे में मृत मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार सात बहनों के बीच अकेला भाई था। करीब एक साल से वह शहर कोतवाली के जजी मैदान स्थित राजकीय आंबेडकर छात्रावास के कमरा नंबर तीन में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देख रहा था। मैच देखने के बाद उसके साथी चले गए। इसके बाद अजय कुमार कमरा बंदकर सो गया। सोमवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। अपराह्न करीब तीन बजे एक साथी उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.