प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के श्यामजी कृष्ण वर्मा छात्रावास में 10 अक्तूबर तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी। प्रवेश के समय ही छात्रों को अपनी फीस भी छात्रावास कार्यालय में ऑनलाइन जमा करनी होगी। इविवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में दाखिला स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी चयनित छात्रों को समय पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। इसी क्रम में महादेवी वर्मा छात्रावास का दूसरा कटऑफ जारी कर दिया गया है। कटऑफ में जगह बनाने वाली छात्राओं को अभिलेखों के साथ 11 अक्तूबर के बीच प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। छात्राओं को काउंसिलिंग के समय अभिभावक के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.