मथुरा, दिसम्बर 15 -- थाना जैंत अंतर्गत आझई कलां पर हाईवे किनारे स्थित कॉलोनी में बने निजी हॉस्टल में रह रहे फिरोजाबाद निवासी एमबीए के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचनापर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। जैंत क्षेत्र स्थित निजी विश्वविद्यालय में परीक्षितपुरा, नारखी, फिरोजाबाद व हाल निवासी अतरौली, अलीगढ़ सत्यम प्रताप सिंह (22) एमबीए प्रथम वर्ष की पढाई कर रहा था। वह आझई क्षेत्र में हाइवे किनारे पर स्थित निजी हॉस्टल में रह रहा था। बताते हैं कि शनिवार रात सत्यम हॉस्टल स्थित अपने रूम में सोने चला गया, रविवार सुबह सफाई कर्मी ने पहुंच कर सत्यम के रूम को साफ करने के लिये दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंद...