जमशेदपुर, दिसम्बर 9 -- जमशेदपुर।आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र, गोलमुरी में आयोजित अंतर-विभागीय प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में हॉस्टल टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मेकाट्रॉनिक्स बी को 18 रन से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।निर्धारित 5 ओवरों के फाइनल में हॉस्टल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज आकाश यादव ने मात्र कुछ ही गेंदों में 45 रनों की आतिशी पारी खेलकर विपक्ष पर दबाव बना दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही जीत की आधारशिला साबित हुई।जवाबी इनिंग्स में मेकाट्रॉनिक्स बी की टीम हॉस्टल के तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 44 रन पर सिमट गई। इस तरह हॉस्टल टीम ने 18 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा...