मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी की छात्राओं ने हॉस्टल आवंटन के लिए शनिवार को हंगामा किया। छात्राएं मुख्य गेट घेरकर खड़ी हो गईं और नारेबाजी करने लगीं। छात्राओं के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखकर कुछ शिक्षक वहां पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि वह पहले से दूसरे सेमेस्टर में आ गईं, लेकिन उन्हें अबतक हॉस्टल नहीं मिला है। दूसरे शहर से आकर पढ़ने वाली छात्राएं रहने की व्यवस्था के लिए लगातार चक्कर काट रही हैं। छात्राओं ने कहा कि अबतक चार बार हमलोग आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई परिणाम नहीं आया है। विवशता में हमें विरोध-प्रदर्शन पर उतरना पड़ा। इन छात्राओं के समर्थन में सेकेंड सेमेस्टर के छात्र भी प्रदर्शन करते दिखे। छात्राओं ने कहा कि एमआईटी प्रशासन ने इस दिशा में जल्दबाजी में पहल नह...