प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहाल) के छात्रावास में मंगलवार सुबह वॉलीबाल खिलाड़ी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गाजीपुर का प्रत्यूष राय कमरे के अंदर जमीन पर मृत पड़ा मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि हुई है। कर्नलगंज पुलिस विसरा प्रिजर्व कर प्रत्यूष के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। छात्रावास में युवा खिलाड़ी की मौत से कई सवाल उठने लगे हैं। गाजीपुर जिले के सौरी गांव थाना सादियाबाद निवासी किसान अवनी राय का बेटा 17 वर्षीय प्रत्यूष राय करीब चार साल से अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास में रहकर वालीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। बीते कुछ दिनों से उसका रूम पार्टनर ॠषभ गांव गया है। प्रत्यूष सोमवार रात लगभग नौ बजे मेस में भोजन कर...