देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। आम बजट में प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हास्टल बनाने का ऐलान किया है। जिले में गर्ल्स हास्टल बनने से दूर -दराज से पढ़ने आने वाली छात्राओं को काफी राहत होगी। वहीं अन्य जिलों से नौकरी के लिए जिले में आने वाली महिलाओं को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी। जिले में संबंधित विद्यालयों के अलावां जिले में कहीं भी कोई गर्ल्स हास्टल का प्रबंध नहीं है। ऐसे में दूर- दराज से जिले के महाविद्यालयों एवं इण्टर कालेजों में पढ़ने आने वाली छात्राओं को काफी परेशानी होती है। छात्राएं या तो प्रतिदिन बसों व ट्रेनों से 40 से 50 किलोमीटर की दूर तय कर विद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़नें आतीं हैं या फिर शहर में कहीं किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करतीं हैं। ऐसे में उन्हे सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। वहीं उन्हे कई तरह की दिक...