प्रयागराज, मार्च 30 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के छात्रावास की पांचवीं मंजिल से शनिवार की देर रात दिव्यांग (मूकबधिर) बीटेक छात्र राहुल चैतन्य ने कूदकर जान दे दी। बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छह पेपर में बैक आने के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। घटना से आक्रोशित छात्रों ने पूरी रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने संस्थान प्रशासन पर घटना को दबाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। छात्रों को शांत होने के बाद रविवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। ट्रिपलआईटी ने जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। तेलंगाना का 20 वर्षीय मडला राहुल चैतन्य ने जेईई में 52वीं रैक प्राप्त कर ट्रिपलआईटी में बीटेक इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में प्रवेश लिया था। राहुल बीटेक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.