वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में हॉस्टल की मांग के समर्थन में दस दिनों से जारी छात्रों का धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया गया। पिछले दस दिनों से छात्र हॉस्टल खोलने के लिए धरने पर बैठे थे। इधर कॉलेज प्रशासन का कहना था कि ब्वॉयज हॉस्टल बेहद जर्जर है और रहने लायक नहीं है। धरना के दौरान कई बार छात्रों को समझाने की कोशिश की गई मगर छात्र नहीं मानें। गुरुवार को पुलिस लाइन में एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, एसीपी कैंट नितिन तनेजा सहित कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. संजय कुमार शाही और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हॉस्टल की मौजूदा स्थिति की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.