विकासनगर, अगस्त 7 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र एक स्कूल और चकराता थाना क्षेत्र में एक हॉस्टल से दो नाबालिग छात्राएं गायब हो गई। परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली विकासनगर और थाना चकराता पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिगों की खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाल विकासनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चौकी डाकपत्थर में शिकायत देकर बताया कि उनकी पुत्री चार अगस्त को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन लौटकर वापस नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी को कोई अनजान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाल ने कहा कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। उधर, थाना चकराता क्षेत्र में एक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.