मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पटना के हॉस्टल में नीट की छात्रा और मधेपुरा में सकरा की इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत की घटनाओं के मद्देनजर शहरी इलाके के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने हॉस्टलों की जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। यह टीम हॉस्टलों में अकेले में छात्राओं से बात करती है और उनका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुरुवार से शहर में इसको लेकर अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है। समस्याओं के निदान के लिए हॉस्टल संचालकों, कॉलेजों, स्कूलों व कोचिंग संस्थानों से संपर्क कर रही है। इस जांच में पुलिस अधिकारी ना केवल आपराधिक दृष्टिकोण देख रहे हैं बल्कि छात्राओं के हर तरह की समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.