प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों में अवैध रूप से रह रहे अंत:वासियों की घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत छात्रावासों में सिंगल इंट्री प्वाइंट व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसके अनुसार अंत:वासी जिस गेट से प्रवेश करेगा, उसी गेट से बाहर निकलेगा। प्रवेश द्वार सहित पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वालों की निगरानी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस व्यवस्था के साथ ही एक बार फिर छात्रावासों का विस्तृत ऑडिट शुरू करने का निर्णय लिया है। ऑडिट के दौरान वैध और अवैध अंत:वासियों की पहचान की जाएगी, जिसमें छात्रों के आवेदन पत्र में लगी फोटो का सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया जाएगा। बुधवार को एसएसएल छात्रावास में की गई छापेमारी की गई थी। इविवि प्रशासन ने सभी...