रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। लोक भवन उद्यान बुधवार को सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से ही गेट नंबर दो पर उद्यान में प्रवेश के लिए लोगों की लंबी कतारें सड़कों तक नजर आईं। 52 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस उद्यान में खिले हजारों प्रजाति के फूल और दुर्लभ पेड़-पौधे प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहे हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग, हर कोई इन खूबसूरत वादियों के बीच तस्वीरें खिंचवाता नजर आया। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां डहेलिया और गुलाब के बागानों के बीच रील और सेल्फी लेती दिखीं। उद्यान के कर्मचारी निलेश ने बताया कि इस वर्ष पहली बार लोकभवन में हॉलैंड के मशहूर विदेशी 'ट्यूलिप' (गुलाबी और सफेद) लगाए गए हैं, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनके साथ ही लिली, कैलेंडुला, पिटुनिया, पे...