रांची, जनवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हॉली ट्रिनिटी चर्च, कडरू की ओर से शनिवार को गुमला जिले के कमडरा प्रखंड अंतर्गत कोनसा गांव में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान चर्च के सदस्यों ने जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पका हुआ भोजन, सूखा अनाज और कपड़ों का वितरण किया। साथ ही, कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीणों को कंबल भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर चर्च के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी अन्य मूलभूत समस्याओं और जरूरतों की जानकारी हासिल की। संगठन की ओर से ग्रामीणों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और भविष्य में भी इसी प्रकार सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया गया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में रेव्ह. एनएम हेरेंज, प्रवीण तिर्की, हिरण कुजूर, मनोज तिग्गा, संजय सांडिल, रीता हेमरोम, कैथरीन तिर्की और स्नेहलता कुजूर सहित चर्च के अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.