रांची, नवम्बर 30 -- रांची। हॉली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रांची नगर निगम की पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी ने उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा और खेल को जीवन निर्माण का आधार बताया। प्राचार्या आरती दयाल व प्रशासक कंचन दयाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका रेखांकित की। कार्यक्रम में मार्च-पास्ट, योगा, ताइक्वांडो, पिरामिड सहित रंगारंग प्रस्तुतियां हुईं। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने फ्लावर रेस, बैलेंसिंग रेस, ड्रिब्लिंग रेस आदि प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...