रामगढ़, अगस्त 29 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। हॉली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर विशेष समारोह हुआ। इसका शुभारंभ प्रार्थना सत्र एवं विद्यालय के कोयर दल ने मधुर प्रार्थना गीत से किया। इसके उपरांत बहनों एवं शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने स्व. शिबू सोरेन का विस्तृत जीवन-वृत्त प्रस्तुत किया, जिसमें उनके जीवन संघर्ष, उपलब्धियां तथा समाज के प्रति उनके योगदान का विशेष उल्लेख किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसमें झारखंड राज्य के निर्माण, आदिवासी समाज की एकता तथा स्व. शिबू सोरेन के विचारों व संघर्षों को सजीव रूप में दर्शाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.