जौनपुर, दिसम्बर 25 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर से हॉलर लगाकर धान की कुटाई करने के दौरान मशीन में फंसकर एक दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चा चार बहनों में इकलौता और सबसे छोटा भाई था। महज एक दिन पहले ही यानी मंगलवार की रात में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। बढ़ौना गांव निवासी विकास मौर्य उर्फ केडी अपने घर पर ही ट्रैक्टर से जोड़कर धान कुटाई कर रहे थे। उसी समय धान कुटाई मशीन के पास उनका दो वर्षीय पुत्र युग पहुंच गया। परिजनों के अनुसार, युग का हाथ धान कुटाई मशीन में फसने से उसके चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल हालत में जौनपुर के एक एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.