लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, संवाददाता। बाइक का हॉर्न बजाने पर दबंगों ने बाइक सवार दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ को आता देखकर दबंग बाइक सवारों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सुरजीत कुमार व अर्जुन रावत महमूदपुर चौरासी गांव में रहते हैं। सुरजीत ने बताया कि वह अपने भाई अर्जुन के साथ ग्राम मीसा स्थित साइट से बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पर सात-आठ लोग शराब पी रहे थे। सुरजीत भाई अर्जुन के साथ शराब ठेके के पास ये निकल रहे थे। सड़क पर भीड़ होने के कारण उन्होंने हॉर्न बजाया। बाइक का हॉर्न सुनते ही शराब पी रहे लोग भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बवाल बढ़ता देखकर आसपास के लोग दोनों को बचाने दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए...