आजमगढ़, नवम्बर 29 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के जिवली ग्राम में सड़क मरम्मत कार्य के लिए लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट की चिमनी से निकल रहे धुएं से आस-पास क्षेत्र के करीब छह गांवों में प्रदूषण फैल रहा है। वातावरण प्रदुषित होने से इन गांवों के ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। जौनपुर से मोहमदपुर तक और आजमगढ़ हाइवे सड़क मार्ग का मरमत का कार्य कराने के लिए एमडी इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ लिमिटेड कंपनी द्वारा जिवली गांव में दो माह पूर्व हॉट मिक्स प्लांट लगा हुआ है। हॉट मिक्स प्लांट की मशीन से विगत दो महीने से सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। हॉट मिक्स की चिमनी से दो माह से निकले रहे धुएं से आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण फैल रहा है। जिससे क्षेत्र के जिवली सकरामऊ , सहनूडीह, बड़गहन, बरदह पुरसूंड़ी, बकेश समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.