मेरठ, मई 24 -- जिले में अधिक से अधिक हॉकी प्रतियोगिताएं कराने से हॉकी की छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी। यह बातें एसडी सदर स्कूल में वार्ता के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रमोद बाटला ने कही। उन्होंने कहा की जनपद से काफी समय से कोई हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम में नहीं निकला। हॉकी संघ को भी अपनी जिम्मेदारी देखते हुए हॉकी लीग करवाते रहना चाहिए। पहले के समय में 12 सेंटर आर्मी के हुआ करते थे। यहां पर अनेक हॉकी के क्लब हुआ करते थे। मेरठ में प्रतिभाएं तो बहुत है पर संसाधन की कमी से बच्चों में कमी आई है। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, प्रदीप चिन्योटी, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह, रजनीश कौशल, कपिल कांत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.