बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- एशिया कप : हॉकी मैच देखने आ रहे लोगों को भा रहीं मधुबनी पेंटिंग समेत कई कलाकृतियां राजगीर खेल स्टेडियम में लगायी गयी मधुबनी पेंटिंग व बाबनबूटी कला की प्रदर्शनी फोटो : मधुबनी पेंटिंग : राजगीर खेल स्टेडियम में मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला एवं संस्कृति युवा विभाग और बिहार ललित कला एकेडमी द्वारा राजगीर खेल स्टेडियम में मधुबनी पेंटिंग, बाबनबूटी, जूट कला, भागलपुरी हैंडलूम, वेणु सिल्क, टिकुली कला व काष्ठ कला की प्रदर्शनी लगायी गयी है। बिहार ललित कला एकेडमी की सचिव कहकशां ने रविवार को स्टॉल का निरीक्षण कर कलाकृतियों की जमकर प्रशंसा की। मधुबनी पेंटिंग में बिहार कला युवा पुरस्कार व बिहार राज्य पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार लाल ने बताया कि कई देशों के खिलाड़ियों व दर्शकों को भारत की गौरवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.