संभल, फरवरी 18 -- एसएम कालेज के मैदान पर मंगलवार को मण्डल स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल भर के परिषदीय विद्यालयों खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर दमखम दिखाया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पैंसिया एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय 100 मी. दौड़ मे निक्की बिजनौर, 200 मी., 400 मी. व 600 मी. दौड़ में पलक बिजनौर प्रथम रही। हॉकी में मुरादाबाद ने वॉलीबॉल में अमरोहा ने क्रिकेट में रामपुर ने तथा योगा में उझारी कलाँ बिजनौर, अन्त्याक्षरी: मुरादाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय वर्ग में 50 मी. दौड़ में शगुन बिजनौर ने, 100 मी. दौड़ नीतू सम्भल व आलिपा खान रामपुर ने, 200 मी. व 400 म...