रांची, फरवरी 22 -- रनिया, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के रनिया प्रखंड अंतर्गत ताम्बा स्थित एसपीजी सरकारी मध्य विद्यालय मैदान में रविवार को एक दिवसीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हॉकी फॉर हर परियोजना के अंतर्गत संपन्न हुआ। परियोजना की शुरुआत गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा की गई है, जबकि इसका आयोजन चाइल्ड राइट्स एंड यू संस्था के द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की बालिकाओं को खेल और जीवन कौशल के माध्यम से सशक्त बनाना है। प्रतियोगिता में घुंसुली, ताम्बा और पिडुल के तीन प्रशिक्षण केंद्रों की कुल 48 बालिकाओं ने भाग लिया। दिनभर खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में घुंसुली प्रशिक्षण केंद्र की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.