देहरादून, जून 20 -- ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्रीड़ा कार्यालय की ओर से आयोजित बालिका हॉकी प्रतियोगिता में एमकेपी इंटर कॉलेज ने जीत से शुरुआत की। पवेलियन और परेड ग्राउंड में शुक्रवार को फुटबॉल, वालीबॉल, हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू हुई। बालिका हॉकी का पहला मैच आईडीपीएल ऋषिकेश और एमकेपी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें एमकेपी ने 06-03 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जीआईसी किशनपुर ने संत कबीर स्कूल के खिलाफ 08-0 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में स्टेडियम ट्रेनीज ने किशनपुर ग्रीन को 08-0, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने किशनपुर ब्ल्यू को 04-02, स्पोर्ट्स कॉलेज ने दून हॉक्स क्लब ग्रीन को 04-02 के अंतर से हराया। वालीबॉल के बालिका वर्ग में बंजारावाला ट्रेनीज ने परेड ग्राउंड की टीम को शिकस्त दी। दूसरे मैच में परेड ग्राउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.