सिमडेगा, फरवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बेडाहोंजोर खेल समिति के तत्वावधान में रविवार को बेड़ाहोंजोर बनाम बरडीह कुदाहुदंग के बीच हॉकी मैच का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि में उकौली पंचायत की मुखिया कृपा हेमरोम उपस्थित थी। मौके पर अतिथियों ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को केवल प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं,बल्कि अनुशासन, आपसी सहयोग और जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बेड़ाहोंजोर की टीम विजेता बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...