रामपुर, मार्च 24 -- जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से नबाव जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ओपन स्टेट सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि शरद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि आई. ए. खान ने टीमों से परिचय प्राप्त करने के बाद स्टिक से हिट मारकर मुकाबले का शुभांरभ किया। ओपन स्टेट सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच रायबरेली और वीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉजेल गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर को प्रथम क्वार्टर में कोमल पाल ने दो मिनट, आकान्क्षा मित्रा ने छह मिनट, राविया खान ने दस मिनट में गोल कर बढ़त दिलाया। द्वितीय क्वार्टर में रीति सोनी ने 21 मिनट पर, हाफ टाइम के बाद आरिका कुमारी ने 39 मिनट पर, फिर एक बार कोमल पाल ने 45 मिनट और अराधना ने 57 मिनट पर गोल मार कर 6-0 से विजयी बनाया। जिसमें रायबरेली निरन्तर प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.